फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway track work will start when four thousand labourers return

चार हजार मजदूर लौटेंगे, तब शुरू होगा रेल लाइन बिछाने का काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
railway track work will start when four thousand labourers return
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
रेलवे मंडल में नई पटरियां बिछाने के काम में चार हजार से अधिक मजदूर लगे थे। इन मजदूरों की घर वापसी के कारण पिछले तीन महीने से झांसी से धौलपुर, झांसी से बीना और झांसी से कानपुर के बीच चल रहे काम ठप पड़े हैं। ये काम कब तब गति पकड़ सकेंगे? ये मजदूरों के लौटने पर निर्भर हैं। - झांसी से बीना के बीच तीसरी लाइन (153 किलोमीटर) का काम 2490 करोड़ में पूरा होना है। झांसी से बबीना के बीच तीसरी लाइन को बिछाने का काम रेलवे का निर्माण संगठन कर रहा है। झांसी और बबीना के बीच पड़ने वाले चार बड़े और 18 पुलों का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। इनमें 12 छोटे पुल और झांसी से बिजौली के बीच एक बड़े पुल का निर्माण भी पूरा हो चुका है। पुरानी पटरियों को हटाकर नई पटरी डालने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सीआरएस निरीक्षण के लिए दस्तावेज भेज दिए हैं। उम्मीद थी कि अप्रैल में सीआरएस निरीक्षण के बाद लाइन चालू हो जाएगी। मगर लॉकडाउन के चलते मार्च से इस लाइन पर काम कर रहे पांच सौ से अधिक मजदूर घर वापस लौट गए। इससे काम ठप पड़ा है। - झांसी से मथुरा के बीच 273 किलोमीटर में तीसरी रेल लाइन डालने की मंजूरी मिली है। इस काम को झांसी से धौलपुर और धौलपुर से मथुरा के बीच बांटा गया है। झांसी से धौलपुर के बीच 160 किलोमीटर में अलग- अलग जगह समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड ने झांसी से आंतरी के बीच नोएडा की केपीटीआई, आंतरी से धौलपुर के बीच गुड़गांव की जीआर इंफ्रा और धौलपुर से मथुरा के बीच दिल्ली की एसटीएस कंपनी को काम सौंपा गया है। इसमें डबरा से आंतरी के बीच समतलीकरण के बाद स्लीपर डालने का काम चल रहा है। कई जगह स्टेशन बिल्डिंग, छोटे व बड़े पुल बनाने, अंडरग्राउंड सिगनल केबल बिछाने व दूसरे काम चल रहे हैं। लॉकडाउन के पहले इन कामों में डेढ़ हजार से अधिक मजदूर लगे थे। फिलहाल अभी काम पूरी तरह बंद चल रहा है। पुल से जुड़े छोटे- मोटे कार्य जरूर चल रहे हैं। - झांसी-कानपुर डबल ट्रैक पर 206 किलोमीटर तक काम होना है। पिछले चार साल में 87 किलोमीटर ट्रैक का काम ही पूरा हो सका है। पूर्व मेेें इसमें झांसी- पारीछा के बीच 24 किलोमीटर, पारीछा से नंदखास के बीच 19 और पिरौना- एट, भुआ स्टेशन के बीच 27 किलोमीटर व सरसोकी व उसरगांव तक डबल ट्रैक (17.585) रेल लाइन चालू हो चुकी है। इस काम को पूरा करने में तीन कंपनियां लगीं हैं। इस काम में डेढ़ हजार से अधिक मजदूर लगे हैं। वर्तमान में आरवीएनएल कालपी से चौरा स्टेशन के बीच पांच किलोमीटर ट्रैक खोलने की तैयारी में जुटा था, लेकिन लॉकडाउन में काम बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed