फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway save electrcity

खर्च बचाने के लिए रेलवे बचाएगा बिजली

Mon, 13 Jul 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
railway save electrcity
झांसी। लॉकडाउन के बाद से ही रेलवे ने खर्चों पर कटौती करना शुरू कर दी है। रात के समय प्लेटफॉर्म पर जलने वाली लाइटों के जलने में भी बदलाव किया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के न आने पर 70 फीसदी लाइटें बंद रहेगीं। ट्रेन के आने पर ही लाइटों को खोला जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से ही रेलवे की कमाई पर भी असर पड़ा है। जिसके चलते रेलवे ने तमाम खर्चों पर कैंची चलाना शुरू कर दी है। बिजली की बचत के लिए की भी तैयारी रेलवे ने कर दी है। होम सिग्नल पर ट्रेन के पहुंचते ही झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर 70 प्रतिशत लाइट रोशन हो जाएगी। वहीं, ट्रेन के रवाना होते ही आधी से अधिक लाइटें बंद हो जाएंगी। फिलहाल इस व्यवस्था को स्टेशन पर जल्द शुरू करने की तैयारी है। रेलवे स्टेशनों के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ट्रेनें न होेने के बाद भी अकसर पूरी लाइटें जलती रहती हैं। इससे बिजली की खपत भी लगातार होती है। इसी को देखते हुए रेलवे नई व्यवस्था करने जा रहा है। इस व्यवस्था के लिए रेलवे प्रशासन ने लाइटों को का एक स्पेशल सर्किट बनाकर उसे होम और स्टार्टर सिग्नल से जोड़ा जाएगा। इसके चलते जब ट्रेन होम सिग्नल पर आएगी तो प्लेटफॉर्म पर पूरी लाइटें जल जाएंगी। वहीं, ट्रेन के स्टॉर्टर सिग्नल पर पहुंचते ही आधी लाइटें स्वत: बंद हो जाएंगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह वर्मा ने बताया कि अभी यह व्यवस्था झांसी स्टेशन पर लागू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed