फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway Multiplex cinema hall start

झांसी में विदेशी कंपनी शुरू करेगी चार सिनेमा हॉल, मॉल भी बनेगा

Sun, 31 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Railway Multiplex cinema hall start
झांसी। इलाइट चौराहा से सीपरी बाजार मार्ग पर रेलवे की जमीन पर बनाए जा रहे मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स (मॉल) की पांचवीं और छठवीं मंजिल पर चार सिनेमा हॉल (थियेटर) बनेंगे। इनका संचालन विदेशी कंपनी मैक्सिको की सिनेपॉलिश करेगी। मॉल की आंतरिक खूबसूरती को सजाने का काम जेएलएल कंपनी को सौंपा गया है। कांपलेक्स बनाने का काम दो साल में पूरा हो जाएगा। अभी दो बेसमेंट में पार्किंग बनाने के लिए खुदाई का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इलाइट चौराहा - सीपरी बाजार मार्ग पर चंद्रशेखर आजाद तिराहा के पास (एसी रेलवे के बंगले से सटी) रेलवे की जमीन का अनुबंध रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड से किया है। आरएलडीए ने कंपनी को 78 हजार वर्ग फीट जमीन 45 साल के लिए लीज पर दी है। यहां पर मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स बनेगा। इस कंपनी में विजय सरावगी और विशन सिंह यादव साझेदार हैं। बदले में कंपनी ने जीएसटी समेत 36 करोड़ रुपये जमा किए हैं। कंपनी 40 प्रतिशत हिस्से में कांपलेक्स तैयार कर रही है। बाकी खुला क्षेत्र होगा।
विज्ञापन

महानगरों की तरह मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स बनाने के लिए उक्त फर्म ने कंपनियों के साथ एग्रीमेंट किए हैं। पांचवीं व छठवीं मंजिल पर चार थिएटर बनने हैं, जिनके संचालन का जिम्मा विदेशी कंपनी सिने पॉलिश ने अपने हाथों में लिया है। सिने पॉलिश बदले में उक्त फर्म को 18 लाख रुपये प्रति महीना किराया देगी। इसी तरह कंपनी छह मंजिला ढांचा बनाने के बाद जेएलएल ग्रुप को सौंप देगी। यह ग्रुप मल्टीप्लेक्स के आंतरिक ढांचे को तैयार करेगी। ग्रुप ही तय करेगा कि किन ब्रांडेड कंपनियों को प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति देनी है। पहली तीन मंजिल में शॉपिंग मॉल व चौथी मंजिल पर फूड कोर्ट बनाया जाएगा। भूतल में दो तल (बेसमेंट) बनेंगे, जिसमें पार्किंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के सामने चल रहा है निर्माण
रेलवे स्टेशन के सामने जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट गेट के बगले से दस हजार वर्ग फीट में मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स का निर्माण चल रहा है। साल 2011 में रेल विकास निगम लिमिटेड ने ठेका झांसी की एक कंपनी को दिया था। ठेका लेने वाली कंपनी को स्वयं छह मंजिला कांपलेक्स का निर्माण कर उसकी देखरेख करनी है। कंपनी बदले में रेलवे को हर साल तय राजस्व देगी। सात करोड़ रुपये में यह जमीन लीज पर दी गई है।

प्रेमनगर क्षेत्र में भी चल रहा सर्वे
प्रेमनगर क्षेत्र स्थित वैगन मरम्मत कारखाना और पुलिया नंबर नौ के पास रेलवे की जमीन पड़ी है, जिसका अभी कोई उपयोग नहीं हो रहा है। रेलवे इस जमीन को वाणिज्यिक उपयोग में देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सर्वे कार्य चल रहा है।
मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह काम को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed