फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway line pr kudkhusi karne pohchi mahila ko police ne bachaya

रेलवे लाइन पर खुदकुशी करने पहुंची महिला को पुलिस ने बचाया

Wed, 30 Oct 2019 08:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
railway line pr kudkhusi karne pohchi mahila ko police ne bachaya
jhansi manikpur railway track
रेलवे लाइन पर खुदकुशी करने पहुंची महिला को पुलिस ने बचाया
विज्ञापन

बरुआसागर/झांसी। बुधवार को झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर बरुआसागर स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर तीन बच्चों के साथ खुदकुशी करने पहुंची महिला को थाना पुलिस ने तत्परता दिखाकर बचा लिया।

पूछताछ में मप्र के निवाड़ी निवासी महिला ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने के लिए रेलवे लाइन पर आई थी।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्राम कंधारी निवासी एक महिला बुधवार की सुबह अपने दो बेटियों एवं एक बेटे के साथ घर से निकलकर पास से ही निकली झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर खड़ी हो गई। एक महिला को तीन बच्चों के साथ रेल लाइन पर खड़ा देखकर किसी अनहोनी की आशंका के चलते स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बृजनेश सिंह ने महिला को बच्चों समेत थाने लाकर पूछताछ की, तो महिला ने बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चो समेत जान देने का इरादा कर रेलवे लाइन पर खड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला मध्यप्रदेश सीमा का होने के कारण निवाड़ी पुलिस को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed