फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway

त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए रेलवे तैयार, बुकिंग शुरू

Thu, 15 Oct 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
railway
railway
झांसी। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने से आर्थिक दिक्कत से जूझ रहा रेलवे अब त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए तैयार हो रहा है। ट्रैक पर लगातार ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। इसे लेकर सभी मंडल से जुड़े सभी स्टेशनों के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सात महीने बाद झांसी मंडल से तीन ट्रेनें चलाई जाएंगीं। इसके साथ ही, 17 अक्तूबर से चलने वाली हबीबगंज दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस धौलपुर में नहीं रुकेगी। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार 17 अक्तूबर से मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। झांसी मंडल से 22 अक्तूबर से 27 नवंबर तक झांसी-बांद्रा टर्मिनस-झांसी त्योहार स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन, झांसी-पुणे-झांसी साप्ताहिक एक्सप्रेस और ग्वालियर-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन होगा। ग्वालियर छपरा एक्सप्रेस से बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

झांसी से गुजरेंगीं ये नई ट्रेनें
सप्ताह में दो दिन 02803-02804 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन व सप्ताह में पांच दिन 02807-02808 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन, कोरबा-अमृतसर, दुर्ग-जम्मू तवी, दुर्ग-निजामुद्दीन, बरौनी-एर्नाकुलम, गोरखपुर-त्रिवेंद्रम, गोरखपुर-ओखा, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी मुंबई टर्मिनस, गोरखपुर-पुण, इंदौर-राजेंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed