फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway handicafe online would be made unic card

जल्द ही दिव्यांग ऑनलाइन बनवा सकेंगे रेलवे रियायत यूनिक कार्ड

Fri, 01 Jan 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Railway handicafe online would be made unic card
झांसी। दिव्यागों को अब यूनिक कार्ड बनवाने के लिए डीआरएम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रेल प्रशासन अब जल्द ही इस व्यवस्था को ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है। दूसरे जोनों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है।
विज्ञापन

अस्थि विकृति से दिव्यांग, मूक तथा बधिर, मानसिक रूप से विकृत, नेत्रहीन व्यक्तियों, रोगियों व उनके केयर टेकर व एक व्यक्ति को रेलवे किराए में पचास प्रतिशत की रियायत देता है। इसके लिए पचास प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता होना आवश्यक है। जिला अस्पताल से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों के आधार पर 2015 तक लाभार्थियों को आरक्षित व अनारक्षित टिकट में रियायत दी जाती थी। दिसंबर 2015 से रेलवे ने लाभार्थियों को दिव्यांग पहचान पत्र (यूनिक आईडी) जारी करना शुरू कर दिया था। इस कार्ड में दर्ज यूनिक आईडी नंबर के आधार पर ही टिकट बन रहा है। रेलवे अभी तक नौ हजार से अधिक कार्ड जारी कर चुका है। साल 2020 में 1282 पात्रों ने कार्ड बनवाए। अभी कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को डीआरएम कार्यालय आकर आवेदन देना पड़ता और कार्ड बनने पर उसे लेने भी आना पड़ता है। मगर, रेल प्रशासन अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है, ताकि दिव्यांगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed