फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway crossing underbrij work faster

रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज

Wed, 21 Sep 2016 12:38 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 21 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing underbrij work faster
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo
झांसी। आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे अंडर ब्रिज के ऊपर डाउन रेल मार्ग की पटरियों पर मंगलवार को गार्डर लगाने का काम किया गया। इस कार्य के लिए दो बार चार घंटे का ब्लाक लिया गया। इस दौरान ट्रेनों के यातायात को बंद रखा गया।  
विज्ञापन

आईटीआई रेलवे क्रासिंग पर पटरियों के नीचे अप और डाउन सड़क के लिए सीमेंट ब्रिज बाक्स (लिमिटेड हाइट सबवे) बना लिए गए हैं। अब इन बाक्सों को लाइन के नीचे शिफ्ट होना है। इसके लिए पटरियों के नीचे खुदाई होना है। खुदाई के दौरान पटरियों की मजबूती बनी रहे, इस बात का ध्यान रखकर मंगलवार को डाउन रेल मार्ग की पटरियों के नीचे गार्डर लगाने का काम मंगलवार को किया गया।  
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसई (वर्क्स) ग्वालियर धनेंद्र चतुर्वेदी की देखरेख में पहले 11.15 बजे से 12.15 बजे तक ब्लाक (कार्य के निश्चित समय में ट्रेनों का संचालन रोकना) लिया गया। इस दौरान बड़ी- बड़ी दो क्रेनों को पटरियों के किनारे व मजदूरों ने अन्य दूसरी तैयारियां की। इसके बाद 3.30 बजे से दूसरा ब्लाक लिया गया। इस दौरान युद्धस्तर पर बीस मीटर लंबे गार्डरों को लगाने का काम किया गया। यह काम शाम 6.30 बजे पूरा हो सका। इसके बाद रेल यातायात चालू कर दिया गया। कार्य के दौरान केरला एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस व कई मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। कार्य को देखने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसएसई (वर्क्स) ने बताया कि बुधवार को फिर ब्लाक लेकर अप रेल मार्ग की पटरियों पर गार्डर लगाने का काम होगा। उनकी माने तो अंडर ब्रिज अगले चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा।

 ब्रिज के बिना समस्या
सड़क यातायात की दृष्टि से महानगर में आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग बेहद अहम है। यह एक तरफ ग्वालियर  मुख्य मार्ग को जोड़ती और दूसरी तरफ सिद्देश्वर नगर, लहर गिर्द व सीपरी बाजार के लिए जाने का शार्टकट रास्ता बनाती है। चौबीसों घंटे इस क्रॉसिंग से वाहनों को गुजरना पड़ता है। इस क्रॉसिंग गेट से भोपाल-दिल्ली मुख्य रेल रूट जुड़ा है। क्रॉसिंग से हर दस मिनट में अप और डाउन की एक-एक ट्रेन का अथवा मालगाड़ी भी गुजरती है। इस कारण अक्सर क्रॉसिंग का गेट बंद रहता है।

ढाई साल से चल रहा है काम
वर्ष 2013 में रेलवे बोर्ड ने यहां अंडर ब्रिज बनाने के लिए 3.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था।  ढाई साल से काम चल रहा है। क्रॉसिंग के निकट जमीन में पत्थर निकलने और तोड़ने में एक साल निकल गया। इस बीच जमीन से निकला पानी सुखाने में वक्त लगा।


निर्माणाधीन हैं 11 अंडर ब्रिज
रेल मंडल में धौलपुर से बीना के मध्य ऐसे ग्यारह रोड अंडर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। सितंबर से मार्च के बीच उक्त सभी कामों को एक-एक कर प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। एक काम को पूरा होने में एक से डेढ़ माह का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed