फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway 20 post finish in safai worker

रेलवे ने बीस स्टेशनों पर खत्म की सफाई कर्मचारी की नौकरी, पद किए समाप्त

Fri, 22 Jan 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Railway 20 post finish in safai worker
झांसी। रेल मंडल के अलग- अलग स्टेशनों पर लंबे समय से खाली पड़े सफाई कर्मियों के बीस पद समाप्त कर दिए हैं। प्रशासन इन पदों पर नई भर्ती नहीं कर रहा था। संबंधित स्टेशनों पर स्टेशन प्रबंधक आउट सोर्स पर सफाई करा रहे हैं, जो सस्ता साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मंडल के दतिया स्टेशन पर छह, सोनागिर पर दो, बेलाताल पर दो, बुढ़पुरा, नंदखास, पारीछा, आटा, रानीपुर रोड, चौरा, जौरा- अलापुर, सबलगढ़, श्योरपुर कलां, अनंतपेठ, आंतरी, डिंगवाही, बदौसा, कबरई, इचौली, पतारा व पामा स्टेशनोें पर एक- एक सफाई कर्मचारी के स्वीकृत पद हैं। उक्त सभी 20 स्टेशनों पर बीस सफाई कर्मचारियों के पद पिछले लंबे समय से खाली चल रहे हैं। इन स्टेशनों पर तैनात स्टेशन प्रबंधक आउट सोर्स (प्राइवेट) कर्मचारी से सफाई का काम करा रहे हैं। ऐसा कराना रेलवे के लिए सस्ता साबित हो रहा है। इस कारण वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने उक्त 20 स्टेशन के 20 सफाई कर्मियों के पद समाप्त कर दिए हैं। अब इन स्टेशनों पर सफाई कर्मियों की स्थायी नियुक्ति नहीं होगी। पता हो कि रेलवे लगातार कर्मचारियों के पद काम करता जा रहा है। उनकी जगह आउट सोर्स पर कर्मियों की भर्ती कर उनसे काम लिया जा रहा है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे का यह नीतिगत निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed