फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Queen of Jhansi gathered in honor of style

झांसी की बेटी शैली के सम्मान में उमड़ी रानी की झांसी

Mon, 18 Oct 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Queen of Jhansi gathered in honor of style
झांसी। अपनी लंबी कूद से दुनियाभर में देश और झांसी की धाक जमाने वाली बेटी शैली अपनी सरजमीं पर पहुंची तो उसके सम्मान में सैलाब उमड़ पड़ा। फूल मालाएं, पुष्प गुच्छ, उपहार लेकर लोग बेटी के स्वागत को आतुर नजर आए। खिलाड़ी बिटिया के सम्मान में सभी ने प्रशंसा के शब्द कहे और खुद को गर्वित महसूस किया। महानगर के दीनदयाल सभागार में हुए कार्यक्रम में अपने शहर के लोगों का प्यार और सम्मान पाकर शैली भी गद्गद नजर आईं। इस दौरान शैली की गुरु और पूर्व विश्व चैंपियन अंजू बॉबी जार्ज का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने की।
विज्ञापन

जिले की बेटी शैली सिंह ने हाल ही में अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद मेें रजत पदक जीता था। ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ीं शैली ने जब विश्व भर में झांसी का डंका बजाया, तभी से उनके स्वागत और सम्मान के लिए झांसी आतुर थी। जिला एथलेटिक्स संघ ने शैली के सिंह के सम्मान समारोह को लेकर कई दिनों से तैयारियां शुरू कर दी थीं। रविवार को दीनदयाल सभागार में हुए कार्यक्रम में पहुंची शैली सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अफसरों, राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने शैली की प्रतिभा की सराहना की और सम्मान किया। कार्यक्रम में महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि कठिन परिश्रम के बाद देश का नाम रोशन करने वाली शैली पर हम सभी को नाज है। कार्यक्रम में शैली पर पुरस्कारों की बरसात हुई। शैली को पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव समेत तमाम संगठनों की ओर से पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

मां के सहयोग से ऊड़ी ऊंची उड़ान
झांसी। कार्यक्रम के दौरान शैली सिंह ने बताया कि परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो। मां के सहयोग ने सपनों को पंख लगाए थे। जिसके चलते सोते जागते सिर्फ लक्ष्य ही दिखाई देता था। मेहनत और परिश्रम से आज इस मुकाम पर पहुंच सकी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैली को तराशने में नहीं लगा वक्त
झांसी। शैली सिंह की गुरु पद्मश्री और पूर्व विश्व चैंपियन अंजू बॉबी जार्ज ने बताया कि वैसे तो अकादमी में कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया है। लेकिन शैली के खेल को निखारने में ज्यादा समय नहीं लगा। वह नायाब हीरा है।

यह रहे मौजूद
जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष असद उल्ला खान, सचिव अर्जुन सिंह, चेयरमैन रोहित पांडेय, हरविंद कुमार, बृजेंद्र यादव, समाजसेवी अनुराधा शर्मा, संदीप सरावगी, भाजपा नेता प्रदीप सरावगी, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अरविंद कपूर, सचिव शैलेंद्र सिंह, निजाम, आमिर, सचिन कुमार, इस्लाम, अनिरुद्ध तिवारी, शिवाली अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed