फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Put Samajwadi Party flag on homes and vehicles

घरों और वाहनो पर लगाएं पार्टी का झंडा

Sat, 18 Dec 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Put Samajwadi Party flag on homes and vehicles
झांसी। शुक्रवार को किसान बाजार स्थित समाजवादी पार्टी के प्रधान कार्यालय पर झंडा लगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान से जनता में समाजवादी पार्टी के प्रति समर्पण का भाव जगेगा। जिससे मिशन 2022 को सफल बनाने में कामयाबी हासिल होगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने समाजवादी विजय यात्रा से प्राप्त जन समर्थन से देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जिससे पूरे प्रदेश में समाजवादी लहर दिखाई देने लगी है। कहा कि पार्टी के बूथ से लेकर जिला संगठन के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के घर, कार्यालय, साइकिल, दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पार्टी का झंडा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इस मौके पर अजय सूद, सीताराम कुशवाहा, मिर्जा करामत बेग, सतीश जतारिया, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मीरा रायकवार, सलमान पारीछा आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन केके सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed