फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Purva wind brought down the heat, mercury dropped by four degrees

Jhansi News: पुरवा हवा ने गिराई गर्मी, चार डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 11 Apr 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Purva wind brought down the heat, mercury dropped by four degrees

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव आ गया। पूर्वी हवाओं ने गर्मी के तेवर नरम कर दिए और अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। 13 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

शहर में बृहस्पतिवार को दोपहर तक धूप खिली हुई थी मगर पूर्वी हवाओं की वजह से बहुत ज्यादा तापमान में इजाफा नहीं हो सका। दोपहर साढ़े तीन बजे से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम चार बजे आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। एक समय तो लगने लगा कि बारिश शुरू हो जाएगी। देर शाम बूंदाबांदी भी हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। जबकि, बुधवार को दिन का पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन




कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि 13 अप्रैल तक तेज नम हवा चलेगी। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है। बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed