फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Public convenience arrangements became junk in the Collectorate

कलक्ट्रेट में कबाड़ हो गए जन सहूलियत के इंतजाम

Tue, 21 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Public convenience arrangements became junk in the Collectorate
झांसी। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी के चैंबर के सामने बना प्रतीक्षालय कबाड़ में तब्दील हो गया है। यहां लगीं सभी बैंचें टूट चुकी हैं। दूर-दूर से आने वाले लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। बावजूद, जन सहूलियत के इस इंतजाम को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में विभिन्न कामों को लेकर दिन भर लोगों की आवाजाही रहती है। जिले के ग्रामीण अंचलों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। अक्सर उन्हें अपने काम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ जाता है। ऐसे लोग सुविधा से बैठ सकें, इसके लिए डीएम चैंबर के सामने खाली पड़ी जमीन पर पांच साल पहले प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया था। ऊपर टीनशेड लगाकर नीचे लोहे की 18 बैंचें लगाई गईं थीं। प्रत्येक बैंच पर तीन लोगों के बैठने का इंतजाम था। इस हिसाब से यहां 54 लोग आराम से बैठ सकते थे। लेकिन, निर्माण के बाद इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे प्रतीक्षालय कबाड़खाने में तब्दील हो गया है। ज्यादातर कुर्सियां गायब हैं। बैंचों के सिर्फ ढांचे ही बचे हैं। बावजूद, इसकी दशा सुधारने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed