फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pt deendayal upadhyay jaynti

प्रखर राष्ट्रवादी थे पंडित दीनदयाल

Sat, 26 Sep 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
pt deendayal upadhyay jaynti
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। - फोटो : REPORTERS
झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी बूथों पर मनाई। दीनदयाल सभागार प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि पंडित उपाध्याय एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता, महान विचारक व प्रखर राष्ट्रवादी थे। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि वह कहते थे कि यदि आप लोकतंत्र वादी हैं तो अपनी विवेक बुद्धि के आदेशों के अनुसार आचरण करना चाहिए। अन्य कोई प्रमाण स्वीकार नहीं करना चाहिए। राजनीतिक दल जनता के प्रतिनिधि के रूप में निर्मित किए जाते हैं। लोक शक्ति ही उनका आधार होता है। दलों को सामर्थ्य लोगों से ही प्राप्त होता है। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि लोग ही राजनीतिक दलों के शिल्पी होते हैं। इस मौके पर सुधीर सिंह, हिमांशु दुबे, प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, मनमोहन गेड़ा, प्रियांशु डे, दिगंत चतुर्वेदी, धीरज मिश्रा, नीलम सकरैया, नीरजा गुप्ता, रोहित गोठनकर दीपक साहू, प्रमोद कुमार राजपूत, कमलेश परिहार मौजूद रहे। संचालन शैलेंद्र प्रताप सिंह व आभार नंद किशोर भिलवारे ने व्यक्त किया। एक अन्य कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी लाखन सिंह, गोविंद प्रताप सिंह, लोकेंद्र सिंह, शंकर राजपूत, प्राण सिंह, मुकेश तिवारी ने पंडित उपाध्याय को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed