फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest against encaunter

मुठभेड़ में मौत का विरोध, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 08 Oct 2019 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
protest against encaunter
गांव में तैनात पुलिस बल।
मुठभेड़ में मौत का विरोध, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

झांसी। मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र यादव का मामला गरमा गया है। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए सोमवार को शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस व प्रशासनिक अफसर दिन भर पुष्पेंद्र के शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को मनाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। देर शाम पुलिस शव को लेकर झांसी आई। देर रात प्रेमनगर स्थित श्मशान घाट में पुष्पेंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, इस मामले को लेकर प्रसपा नेता आदित्य यादव मंगलवार को करगुवां आ रहे हैं। वहीं, सपा नेता अखिलेश यादव बुधवार को आएंगे।
शनिवार की रात मोंठ थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान पर करगुवां खुर्द निवासी पुष्पेंद्र यादव और उसके दो साथियों ने हमला कर दिया था। वे प्रभारी निरीक्षक की कार भी लूट ले गए थे। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस का गुरसराय के ग्राम फरीदा में हमलावरों से सामना हो गया था। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली से पुष्पेंद्र की मौत हो गई थी। रविवार को पुष्पेंद्र का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद से ही तनातनी की स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने मेडिकल के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि पुलिस ने हत्या की है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक का शव उसके गांव पहुंचाया। लेकिन, यहां परिजनों ने अंतिम संस्कार से हाथ खड़े कर दिए। वे पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान गांव में भारी भीड़ भी जमा हो गई। हालत नाजुक होते देख डीएम और एसएसपी भी गांव पहुंच गए। उन्होंने भी परिजनों को समझाने की कोशिश की, परंतु वे नहीं माने। शाम को अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमप्रकाश भी मृतक के गांव पहुंच गए। उन्होंने भी परिजनों से वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। बाद में पुलिस शव को झांसी लाई। गांव में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed