फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Property dealer committed suicide by hanging himself, family could not tell the reason for suicide

Jhansi News: प्रॉपर्टी डीलर ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके परिजन

Wed, 18 Jun 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Property dealer committed suicide by hanging himself, family could not tell the reason for suicide

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली के थापक बाग निवासी प्रॉपर्टी डीलर अखिल त्रिपाठी (41) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उनके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस छानबीन कर रही है। थापक बाग निवासी अखिल पत्नी एवं दो बच्चों के साथ रहते थे। जीविकोपार्जन के लिए प्रापर्टी डीलिंग करते थे। परिजन का कहना है कि पिछले काफी समय से उनका काम अच्छा नहीं चल रह था। इस वजह से वह परेशान भी रहते थे। सोमवार को उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद कमरे में सोने चले गए। आधी रात करीब तीन बजे वह बाहर निकले। मंगलवार दोपहर 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तब परिजन ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जवाब न मिलने पर उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह शव बाहर निकाला। थाना प्रभारी राजेश पाल के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया आर्थिक तंगी की वजह से यह आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed