फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   propayiter ne fansi lgakar di jan

दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 10 Oct 2019 07:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
propayiter ne fansi lgakar di jan
propayiter socied in jhansi - फोटो : demo
दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेश बाजार में रहने वाले किराना दुकानदार ने फांसी लगा ली। वह अकेले ही घर में रहते थे। देर शाम तक घटना के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली इलाके के पानी वाली धर्मशाला स्थित गणेश बाजार में संजीव अग्रवाल (53) रहते थे। उनके भतीजे सोहेले अग्रवाल ने बताया कि वह घर के नीचे वाली मंजिल पर किराने की दुकान खोले थे। उन्होंने शादी भी नहीं की थी। उनका खाना तहसील के पास रहने वाले भाई के यहां से प्रतिदिन आता था। बृहस्पतिवार को संजीव ने दुकान नहीं खोली थी। वह सुबह बाजार से सामान लेेकर घर पहुंचे। इसके बाद कमरे में रस्सी के सहारे कुंदे से लटककर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई। दोपहर करीब 1.30 बजे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति घर पहुंचे तो उनका शव फांसी से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौके से संजीव का मोबाइल मिला है जिसके सहारे घटना का कारण तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed