{"_id":"686ada6063476bb349002d28","slug":"prof-shiv-reached-the-medical-college-discussion-about-assuming-the-post-of-principal-jhansi-news-c-11-jhs1019-592089-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज पहुंचे प्रो. शिव, प्रधानाचार्य पद संभालने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज पहुंचे प्रो. शिव, प्रधानाचार्य पद संभालने की चर्चा
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में दो घंटे तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य से की चर्चा
बोले, पद संभालने का तय नहीं, बाकी मां के दर्शन बाद तय होगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रो. शिवकुमार के रविवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में पहुंचते ही स्थायी प्रधानाचार्य का पद संभालने की चर्चा आम हो गई। इस चर्चा ने जोर तब पकड़ा, जब कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह के साथ करीब दो घंटे तक गेस्ट हाउस में उनसे मुलाकात हुई। प्रो. शिव कुमार से कहा कि चार्ज संभालने का तय नहीं किया है। बाकी मां के दर्शन (पीतांबरा पीठ) के बाद तय होगा।
मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में आग लगने की घटना के बाद शासन ने 29 नवंबर को तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर को हटा दिया। इनके स्थान पर फैजाबाद मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शिव कुमार को तैनात करने का आदेश जारी किया। डॉ. एनएस सेंगर ने उप-प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह को चार्ज सौंप दिया। जब दो माह तक डॉ. शिव कुमार ने चार्ज नहीं संभाला तो शासन ने डॉ. मयंक सिंह को वित्तीय अधिकार दे दिए।
रविवार की दोपहर प्रो. शिव कुमार सीधे मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस पहुंचे। कुछ देर बाद डॉ. मयंक सिंह भी गेस्ट हाउस पहुंच गए। यहां दोनों के बीच बंद कमरे में करीब दो घंटे तक मुलाकात चली। इसके बाद डॉ. शिव कुमार पीतांबरा पीठ दर्शन करने चले गए और शाम चार बजे लौटकर आने की बात कही। इससे पूरे कैंपस में चर्चा फैल गई कि शासन की सख्ती के चलते स्थायी प्रधानाचार्य पदभार संभालने आ गए हैं। डॉ. मयंक सिंह का कहना है कि उनसे गेस्ट हाउस में औपचारिक मुलाकात हुई है। वहीं, प्रो. शिव कुमार ने बताया कि पद कब संभालेंगे, यह तय नहीं है। फिलहाल मां के दर्शन करने हैं। इसके बाद ही कोई फैसला करूंगा।