{"_id":"6165a3a68ebc3e7636728022","slug":"problems-of-parichha-plant-again-increased-and-due-to-technical-fault-in-lalitpur-one-unit-had-to-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: फिर बढ़ीं पारीछा प्लांट की मुश्किलें, ललितपुर में तकनीकी खामी से एक इकाई करनी पड़ी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: फिर बढ़ीं पारीछा प्लांट की मुश्किलें, ललितपुर में तकनीकी खामी से एक इकाई करनी पड़ी बंद
Tue, 12 Oct 2021 08:33 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:33 PM IST
सार
ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट में तीसरी इकाई को भी चालू कर दिया गया। हालांकि, दिन में एक इकाई में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसे बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोयले की कमी की वजह से एक सप्ताह पहले पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चार में से दो इकाइयों को बंद करना पड़ गया था। कोयला आपूर्ति में सुधार होने के बाद सोमवार को एक इकाई और शुरू कर दी गई थी। प्लांट की तीन इकाइयों से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया था। लेकिन, मंगलवार को प्लांट को तीन की जगह कोयले की सिर्फ एक रैक ही मिली। ऐसे में एक बार फिर से उत्पादन गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्लांट के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को कोयले की तीन रैक नहीं मिलने पर एक इकाई को बंद करना पड़ सकता है। वहीं, ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट में मंगलवार को तीसरी इकाई को भी चालू कर दिया गया। हालांकि, दिन में एक इकाई में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसे बंद करना पड़ गया। उसकी मरम्मत का काम जारी है। ललितपुर प्लांट की 660-660 मेगावाट की तीन इकाइयों को चलाने के लिए यहां कोयले का दो-तीन दिन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन