{"_id":"577d5cf64f1c1b6f0c7fb988","slug":"problem-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव और गंदगी से जूझते रहे, खीझते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव और गंदगी से जूझते रहे, खीझते रहे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लगातार दो दिन से थम-थम कर हो रही बारिश ने एक तरफ तो मौसम खुशगवार कर दिया, लेकिन दूसरी तरफ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब भी बन गया। नगर निगम के नकारेपन के कारण शहर के लोग जलभराव, गंदगी और ट्रैफिक जाम से जूझते रहे। बड़े नालों की सफाई नहीं होने की वजह से कई जगह कल भरा पानी आज तक नहीं निकल सका।
नटराज मोबाइल्स के पीछे का नाला मुहल्लेवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां पर पानी भरने के कारण मुहल्लेवालों ने नगर निगम में शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। विभागीय अफसरों ने यह कहकर इतिश्री कर ली कि नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे परेशानी आ रही है। इसी तरह मेंहदीबाग में जलभराव हो गया, जिससे वहां पर भी परेशानी हुई। दरअसल, नालों की सफाई नहीं होने के कारण यह दिक्कत आई है।
नगर सीमा में एक मीटर से छोटे नाले 164 हैं, जबकि एक मीटर से बड़े नाले 42 हैं। इनमें से नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग छोटे नालों की सफाई कराता है, जबकि निर्माण विभाग एक मीटर से बड़े नालों की सफाई कराता है। शासनादेश है कि जुलाई से पूर्व नालों की सफाई हो जानी चाहिए, ताकि बरसात के समय में जलभराव न हो, लेकिन नालों की सफाई की जो स्थिति है उसके अनुसार अब तक 26 बड़े नालों की सफाई हुई है और 130 छोटे नालों की सफाई हुई है। शासनादेश के बाद भी बरसात से पूर्व नालों की सफाई नहीं होने से समस्या ने विकट रूप ले लिया है।
विज्ञापन
यहां ज्यादा मुसीबत
मेंहदी बाग, पठौरिया, रेलवे पुल सीपरी बाजार, लक्ष्मी गेट, अजय इंक्लेव, हीरापुरा नगरा, भट्टागांव, मनगढ़ा नाला कैलाश रेजीडेंसी के पास तालपुरा, नटबली का नाला सुभाष गंज में सर्वाधिक परेशानी है।
पुलिया बनी समस्या
पठौरिया में हाल ही में बनी पुलिया लोगों की मुसीबत का सबब बन गई है। पठौरिया नाला के जल भराव से ईदगाह से नईबस्ती की ओर जाने वाली सड़क पर पानी जमा होने के कारण आवागमन ठप हो जाता था। हाल ही में नाले पर ऊंचाई देकर पुलिया बना दी गई, लेकिन यह परेशानी का सबब बन गई। नाली संकरी हो जाने के कारण नईबस्ती में डा. रामा तिराहे तक नालियों में जलभराव हो गया। इसका असर यह रहा कि जो मकान वर्षों पुराने बने हैं अथवा सड़क के लेबल पर हैं, उनमें जलभराव हो गया। लोगों को घरों में भरा पानी निकालने में परेशानी उठानी पड़ी, वह नगर निगम को कोसते नजर आए।
जेई नहीं निभा रहे जिम्मेदारी
नालों की सफाई के लिए नगर निगम में व्यवस्था बनाई गई है कि जो भी कार्य कराया जाए, उसका फोटो जेएनएन वेबसाइट पर अपलोड किया जाए, ताकि नालों की सफाई की अपडेट स्थिति का पता चल सके। लेकिन, इस पर अभी तक कोई फोटो अपलोड नहीं की गई, जिससे सफाई की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है।
वार्ड नंबर चार भट्टागांव खिरक पट्टी के नाले की सफाई नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही नाला उफना गया और उसका पानी सड़कों पर आ गया। गंदा पानी घरों तक पहुंच गया। हाल ही मेें खिरक पट्टी में खाती बाबा मंदिर के पास नाला ठ़ीक तरीके से नहीं बना है। शिकायत अपर नगर आयुक्त से की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
- रवि मौर्या
पार्षद, वार्ड नंबर चार (भट्टा गांव)
बड़े नालों का ठेका देर से होने के कारण परेशानी आ रही है, लेकिन नालों की सफाई दस जुलाई तक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल भराव की समस्या है, लेकिन पानी ज्यादा देर ठहरता नहीं है।
- रोहन सिंह
अपर नगर आयुक्त