फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   problem cause in tower wagoon

‘टावर वैगन ’ हुई बैक, मचा हड़कंप

Sun, 21 Jun 2015 02:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 21 Jun 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को मुस्तरा से झांसी स्टेशन जा रहा आरयू टावर वैगन के बैक होने से हड़कंप मच गया। जैसे तैसे कर्मचारियों ने गाड़ी को रोका। दूसरा इंजन आने के बाद टावर वैगन को झांसी स्टेशन ले जाया गया।  इस दौरान ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग लगभग आधा घंटे तक बंद रही, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन



शाम को 6:58 बजे टावर वैगन  मुस्तरा से झांसी स्टेशन की ओर आ रही थी। ग्वालियर रोड क्रासिंग पर गाड़ी की चपेट में एक गाय आ गई, जिसके चलते गाड़ी का हौज पाइप टूटकर गिर गया। गाड़ी क्रासिंग से लगभग डेढ़ सौ मीटर आगे जाकर खड़ी हो गई। वैगन पर चल रहे आरटीडी विभाग(विद्युत) के कर्मचारी ने पीछे गिरे हौज पाइप को उठाकर जैसे ही वैगन में लगाए गाड़ी स्वत: ही ट्रैक पर मुस्तरा की ओर पीछे लौटने लगी।
विज्ञापन



चूंकि पूरा स्टाफ नीचे हौज पाइप लगाने में लगा हुआ था, इस कारण रोल हो रही गाड़ी को रोकने के  लिए स्टाफ पीछे भागने लगा। स्पीड कम होने की वजह से जैसे तैसे कर्मचारियों ने पत्थर रखकर गाड़ी को ट्रैक पर रोका। लगभग आधा घंटे गेट नंबर 117 के बंद होने से ग्वालियर रोड के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। गर्मी अधिक होने से चार पहिया और मोटर साइकिल सवार पसीने पसीने हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआरएम की पूछताछ के बाद हरकत में आया कंट्रोल रूम
झांसी। हौज पाइप क्षतिग्रस्त होने से आरयू टावर वैगन ग्वालियर रोड स्थित ट्रैक पर आधा घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। विभागीय कर्मचारियों द्वारा लगातार कंट्रोल रूम को यह सूचना दी गई। लेकिन, दूसरा इंजन देर से भेजा गया। जब डीआरएम एस के अग्रवाल ने उक्त घटना के बारे में जानकारी हासिल की तो अधिकारियों ने आनन फानन में इंजन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed