फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanka tops MP PCS exam, gets grand welcome at in-laws' place

Jhansi News: एमपी पीसीएस परीक्षा में प्रियंका अव्वल, ससुराल में हुआ भव्य स्वागत

Tue, 11 Feb 2025 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 11 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Priyanka tops MP PCS exam, gets grand welcome at in-laws' place
बंगरा। विकासखंड बंगरा एवं तहसील टहरौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घांघरी में दिनेश सिंह दांगी की बहू प्रियंका दांगी ने एमपी पीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर ससुराल वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर फूल माला पहनकर व मिठाई खिलाकर प्रियंका का भव्य स्वागत किया। प्रियंका दांगी ने बताया कि सच्ची लगन एवं निष्ठा से लक्ष्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने एमपी पीएससी का अध्ययन किया तथा विवाह के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वाह के दौरान अध्ययन में विराम दिया था, लेकिन लक्ष्य प्राप्ति की मन में निरंतर जिज्ञासा बनी रही। वे विवाह के 12 वर्ष बाद लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हुईं। लक्ष्य की प्राप्ति में मेरे पति प्रदीप सिंह दांगी कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग नीमच एवं ससुर दिनेश सिंह दांगी के साथ परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। इस मौके पर नगरवासियों के द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं। प्रियंका दांगी के निवास पर ढोल-नगाड़े डीजे की आवाज गूंज रही है। सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने बुंदेली गीत से स्वागत कर फूलों की बरसात कर प्रियंका दांगी का भव्य स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed