फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   priyanka gandhi, bundelkhand raily

प्रियंका की रैली में बुंदेलखंड के दावेदारों ने झोंकी ताकत

Sun, 28 Nov 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi, bundelkhand raily
priyanka gandhi.jpg - फोटो : priyanka gandhi.jpg
झांसी। यूपी प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की शनिवार को महोबा में हुई रैली में झांसी समेत बुंदेलखंड के दावेदारों ने अपनी ताकत झोंकी। प्रियंका की तरफ से भी दावेदारों को भीड़ लाने का लक्ष्य दिया गया था। ताकि, दावेदारों की जमीनी हकीकत पता चल सके। ऐसे में जगह-जगह चेक पोस्ट पर वीडियोग्राफी करके इसकी हकीकत परखी गई।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी पिछले दो सालों से काफी तेजी से उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर कांग्रेस के संगठन को फिर से खड़ा कर रही हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड के महोबा में शनिवार को रैली की। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बुंदेलखंड से रैली में 25 हजार लोग पहुंचे। झांसी से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभा पाल, जिलाध्यक्ष सरला भदौरिया, शहर अध्यक्ष इंद्रा रायकवार समेत जिले भर से लगभग साढ़े तीन हजार लोग शामिल हुए। कांग्रेस के दावेदारों को रैली में भीड़ लाने का लक्ष्य दिया गया था। हर दावेदार को पांच बस और 50 कारों से भीड़ लाने के लिए कहा गया था। जगह-जगह चेक पोस्ट पर दावेदारों के साथ आई भीड़ की वीडियोग्राफी भी की गई। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में वीडियोग्राफी के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर प्रियंका को सौंपी जाएगी। इसी आधार पर भी प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की रैली ने कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता में जान फूंक दी है। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह का संचार हुआ है। रैली में बुंदेलखंड के करीब 25 हजार और झांसी से साढ़े तीन हजार कार्यकर्ता पहुंचे। - राहुल रिछारिया, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed