{"_id":"61e2e2385284a9091e733b38","slug":"prisoner-serving-life-imprisonment-dies-of-tb-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: आजीवन कारावास काट रहे कैदी की टीबी से मौत, जेल अधीक्षक ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: आजीवन कारावास काट रहे कैदी की टीबी से मौत, जेल अधीक्षक ने दी ये जानकारी
Sat, 15 Jan 2022 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:33 PM IST
सार
शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी जिला कारागार में हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहे कैदी की उपचार के दौरान शनिवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल के मुताबिक थाना पूछ के जरहा कला निवासी दिनेश कुमार (65) पुत्र करोरे हत्या की सजा के बाद आजीवन कारावास काट रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 1998 में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद कोर्ट में सुनवाई के बाद 15 अक्तूबर 2020 को उसे जेल में दाखिल किया गया। वह कई बीमारियों से पीड़ित था। जांच के दौरान फेफड़े की टीबी की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीने से उसकी तबियत खराब रहती थी। जनवरी माह में हालत बिगड़ने पर 10 जनवरी को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन