झांसी: आजीवन कारावास काट रहे कैदी की टीबी से मौत, जेल अधीक्षक ने दी ये जानकारी
शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी जिला कारागार में हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहे कैदी की उपचार के दौरान शनिवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल के मुताबिक थाना पूछ के जरहा कला निवासी दिनेश कुमार (65) पुत्र करोरे हत्या की सजा के बाद आजीवन कारावास काट रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 1998 में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद कोर्ट में सुनवाई के बाद 15 अक्तूबर 2020 को उसे जेल में दाखिल किया गया। वह कई बीमारियों से पीड़ित था। जांच के दौरान फेफड़े की टीबी की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था।
पिछले कुछ महीने से उसकी तबियत खराब रहती थी। जनवरी माह में हालत बिगड़ने पर 10 जनवरी को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।