फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prisoner in jail attack

जेल में कैदी पर हमला

Fri, 17 Feb 2017 12:16 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 17 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Prisoner in jail attack
जेल में कैदी पर हमला - फोटो : demo
जिला जेल में बृहस्पतिवार की दोपहर दो कैदियों ने रुपयों को लेकर हुए विवाद में एक कैदी को बेरहमी से पीटा। उन्होंने बैरक में छुपाकर रखी धारदार थाली से हमला किया, जिससे कैदी घायल हो गया। जेल अधिकारियों ने घायल कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया है। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने जेल में जाकर घटना की जांच की। मारपीट करने वाले कैदियों की मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन

जेल में बंद दतिया निवासी अरविंद उर्फ लट्टू की रुपयों के लेनदेन को लेकर दतिया के ही देवेंद्र से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान देवेंद्र का दोस्त कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी अमित वर्मा वहां पहुंचा। दोनों ने मिलकर अरविंद की पिटाई शुरू कर दी। बताते हैं कि इसी बीच हमलावरों में से एक कैदी भागकर अपनी बैरक में गया और वहां से धारदार कटी थाली लेकर आ गया। उसने अरविंद पर हमला कर दिया। खून निकलने पर अरविंद चिल्लाया। अन्य कैदियों ने किसी तरह उसे बचाया। 
विज्ञापन

कैदियों के बीच झगड़े की सूचना पर जेल प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायल अरविंद को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट गुरु प्रसाद गुप्ता और सीओ सिटी डा. जंग बहादुर सिंह यादव जेल पहुंचे और जांच की। सीओ सिटी ने बताया ने जेल में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें देवेंद्र व अमित वर्मा ने अरविंद के साथ मारपीट की है। पता यह चला है कि अरविंद ने ही धारदार थाली से स्वयं प्रहार किया था। मारपीट करने वाले कैदियों के खिलाफ जेल प्रशासन कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक एके मिश्रा का कहना है कि मारपीट करने वाले कैदियों की एक सप्ताह की मुलाकात रोक दी गई है। दोनों को अलग-अलग बैरक में भेज दिया गया है। अरविंद के साथ मारपीट हुई है। अरविंद ने स्वयं थाली से प्रहार किया है।



रुपये नहीं देने पर जेल में मारपीट का आरोप
सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर निवासी नसीम बानो ने जेल में बंद पुत्र सिकंदर के साथ कैदियों द्वारा मारपीट करने की शिकायत जेल प्रशासन से की है। आरोप है कि जेल में रहने वाले पुराने कैदी उनके पुत्र से रुपयों की मांग करते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की जाती है। बुधवार को मारपीट करके सिकंदर को घायल कर दिया गया है। 



जिला जेल में लगेंगे सात जैमर
झांसी। जिला जेल में मार्च तक आधुनिक सात जैमर लग जाएंगे, जिससे 500 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन काम नहीं करेंगे।
जेल में कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी और सरदार सिंह गुर्जर बंद हैं। इसके चलते जेल में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। फिर भी जेल से मोबाइल फोन पर बात होने की अधिकारियों को शिकायत मिल रही है। कुछ समय पहले जिलाधिकारी के सामने शिकायत आई थी कि सरदार सिंह गुर्जर ने एक व्यक्ति को धमकी दी है। इस पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने जेल में छापा भी मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला था। इसके बाद नवाबाद थाना पुलिस ने मंजन के डिब्बा में रखकर मोबाइल फोन ले जाने का प्रयास करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके चलते जेल प्रशासन ने जेल में सात जैमर लगवाने का फैसला लिया है। जेल अधीक्षक एके मिश्रा का कहना है कि जेल परिसर काफी बढ़ा है, इसलिए चारों तरफ सात जैमर लगाए जाएंगे। मार्च तक जैमर अपना काम करना शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed