फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prisoner dies 15 days after being sentenced to life imprisonment

Jhansi News: आजीवन कारावास की सजा होने के 15 दिन बाद कैदी की मौत

Fri, 30 Aug 2024 06:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Prisoner dies 15 days after being sentenced to life imprisonment
युवक की हत्या मामले में हुई थी सजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आजीवन कारावास की सजा होने के 15 दिन बाद जेल में निरुद्ध एक कैदी की मौत हो गई। उसे युवक की हत्या के आरोप में न्यायालय ने सजा सुनाई थी। तीन दिन पहले बीमार होने पर उसे जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।
प्रेमनगर थाना इलाके के नगरा हाट के मैदान के पास निवासी गौरव झा को 15 दिन पहले एक युवक की हत्या के मामले में न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मृतक के दोस्त आलोक कुमार ने बताया कि गौरव पहले से ही बीमार चल रहा था। जेल जाने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। तब 26 अगस्त को गौरव को जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। मेडिकल में गौरव की इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरव अविवाहित था और तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। उसकी दो बहनें भी हैं। बृहस्पतिवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि नैनागढ़ की जैन कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ दीपक तोमर की मई 2013 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गौरव झा, कपिल शर्मा, अनूप दुबे और आकाश उर्फ अक्षु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में 15 दिन पहले न्यायालय ने चारों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गौरव जेल आने से पहले ही लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। जेल में भी उसका इलाज जारी रहा। सेहत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed