फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   price of onion reaches rupees 40 per kilogram

चालीस रुपये प्रति किलो पर पहुंचे प्याज के दाम

Mon, 26 Aug 2019 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
price of onion reaches rupees 40 per kilogram
चालीस रुपये प्रति किलो पर पहुंचे प्याज के दाम
विज्ञापन

झांसी। प्याज के दाम पिछले एक सप्ताह के दरम्यान लगभग दोगुने पर पहुंच गए हैं। कीमत चालीस रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। व्यापारियों के अनुसार जमाखोरी की वजह से ये स्थिति पैदा हुई है। आगे दामों में और भी इजाफा होने की संभावना है।

लगातार महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब प्याज के दाम रुलाने लगे हैं। सप्ताह भर से प्याज के दामों में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे प्याज के दाम दोगुने से अधिक हो गये हैं। सप्ताह भर पहले दस से पंद्रह रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक ने वाला प्याज अब शहर के बाजारों में चालीस से पचास रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। सब्जी मंडी के आढ़तिया अब्दुल सलाम ने बताया कि प्याज की पैदावार इन दिनों में नहीं होती है, मार्च व अप्रैल में ही प्याज होता है। जिस कारण बड़े व्यापारियों द्वारा प्याज को जमा किया जाता है। जिससे इसको अधिक दामों में बेचा जा सके। शहर में पहले प्याज उत्तर प्रदेश के कई शहरों व राजस्थान से मंगाई जाता रहा। लेकिन अब महाराष्ट्र के नासिक से ही आयात होता है। मंडी में ही प्याज पच्चीस से तीस रुपये किलो की दर से खरीदना पड़ रहा है। मंडी में दाम अधिक होने के कारण लोगों को मंहगे दामों में प्याज खरीदना पड़ रहा है। बताया कि आगे प्याज के दामों में और भी बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed