{"_id":"6a3af77e103f410ec400e846","slug":"preparations-underway-for-the-launch-of-the-second-sector-of-new-jhansi-on-august-15-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-821709-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 15 अगस्त को नए झांसी का दूसरे सेक्टर की लॉन्चिग की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 15 अगस्त को नए झांसी का दूसरे सेक्टर की लॉन्चिग की तैयारी
Wed, 24 Jun 2026 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रुंदकरारी में विकसित हो रहे नए झांसी के दूसरे सेक्टर की 15 अगस्त को लॉन्चिंग की तैयारी है। लगभग 115 एकड़ में 1,100 से अधिक भूखंडों की सौगात झांसीवासियों को मिलेगी। जेडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ई-लॉटरी से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत एक हजार एकड़ में झांसी विकास प्राधिकरण नया शहर बसा रहा है। यहां 111 एकड़ के पहले चरण में चार दिसंबर 2025 को ई-लॉटरी के माध्यम जेडीए 1,109 भूखंडों का आवंटन भी कर चुका है। अब यहां पर सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। चूंकि, नए झांसी को नौ सेक्टरों में बसाया जाना है। ऐसे में अब झांसी विकास प्राधिकरण ने दूसरे सेक्टर की लॉन्चिंग की तैयारी शुरू कर दी है। यहां की अधिकांश जमीन खरीद भी जा चुकी है। सिर्फ एक काश्तकार से करीब 10 एकड़ भूमि का बैनामा होना बाकी है। इसी के साथ जेडीए ने दूसरे सेक्टर का जो शुरुआती खाका तैयार किया है, उसके तहत इसे करीब 115 एकड़ में विकसित किया जाना है। पहले सेक्टर की तरह ही यहां पर अलग-अलग आय वर्ग के 1100 से अधिक भूखंडों का आवंटन किया जाना है।
जेडीए सचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि एक काश्तकार से भूमि का बैनामा होते ही रेरा पंजीकरण के लिए आवेदन किया जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिए जाएंगे। 15 अगस्त के आसपास रजिस्ट्रेशन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
इस तरह विकसित होगा दूसरा सेक्टर
- 50 से 55 फीसदी में आवासीय भू-उपयोग
- न्यूनतम 20 फीसदी में सड़क एवं परिवहन
- 15 फीसदी में पार्क और हरित क्षेत्र
- पांच फीसदी में सामुदायिक भवन आदि
- पांच फीसदी में वाणिज्यिक गतिविधि
(नोट: नीति और ले-आउट के हिसाब से भू-उपयोग में भिन्नता रहती है।)