फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preparation of socialist housing scheme

समाजवादी आवास योजना के क्रियान्वयन की तैयारी

Wed, 09 Dec 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Preparation of socialist housing scheme
झांसी। आम जनमानस को रियायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी आवास योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए 11 दिसंबर को लखनऊ में बैठक होगी, जिसमें झांसी का प्लान भी प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


महंगाई की आग में झुलस रहे आम जनमानस के लिए स्वयं का मकान बनाना आसान नहीं है। लोगों के इस सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समाजवादी आवास योजना बनाई गई है। पीपीपी मॉडल पर शुरू की गई इस योजना के तहत लोगों को रियायती दरों पर आवास उपलब्ध कराए जाने हैं।
विज्ञापन


इसके तहत एक स्थानीय कॉलोनाइजर द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है, जिसके तहत बराठा में 7.871 एकड़ में समाजवादी आवास बनाने की तैयारी है। यह डीपीआर 11 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली समाजवादी आवास संबंधी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की मंजूरी मिलने के बाद इसका क्रियान्वयन होगा। मालूम हो कि समाजवादी आवास योजना में प्राइवेट कॉलोनाइजरों को भी शामिल किया गया है। लेकिन, उन्हें लोगों को आवास सरकार द्वारा तय की गईं दरों पर देने होंगे।

जेडीए नहीं बढ़ सका योजना पर आगे
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने भी समाजवादी आवास योजना का सहगामी बनने की योजना बनाई थी। इसके लिए प्राधिकरण ने अपनी बेतवा विहार कॉलोनी में पांच एकड़ का भूखंड चिह्नित किया था, जिस पर वन बीएचके व टू बीएचके साढ़े पांच सौ से अधिक आवास बनाने की तैयारी थी। लेकिन, यह योजना फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी।


‘समाजवादी आवास योजना के तहत एक प्राइवेट कॉलोनाइजर ने कार्ययोजना बनाई है। इसे 11 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। शासन के निर्णय पर कार्यवाही आगे बढ़ेगी। वहीं, जेडीए की बेतवा विहार में समाजवादी आवास बनाने की योजना अभी आगे नहीं बढ़ पाई है।’
- तिलकधारी यादव, सचिव - झांसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed