फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pregnant woman returning with her brother-in-law in Jhansi jumped down from a hundred feet high bridge

कहीं सुरेंद्र तो कातिल नहीं: देवर के साथ लौट रही गर्भवती सौ फीट ऊंचे पुल से नीचे कूदी, मंजर देख भाग निकला युवक

Tue, 30 Apr 2024 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/पूंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/पूंछ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Apr 2024 10:13 PM IST
सार

पूनम के नीचे कूदने के बाद देवर सुरेंद्र मौके से भाग निकला। उसने अपने परिवार को लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मोबाइल भी उसने स्विच ऑफ कर लिया।

विज्ञापन
Pregnant woman returning with her brother-in-law in Jhansi jumped down from a hundred feet high bridge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मंगलवार शाम चार बजे बेतवा नदी पर बने करीब सौ फीट ऊंचे पुल से गर्भवती महिला ने नीचे छलांग लगा दी। नदी में पानी नहीं था। विवाहिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह अपने देवर के साथ ससुराल जा रही थी। हादसे के बाद देवर वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

झांसी के पूंछ निवासी बलवीर यादव ने अपनी बेटी पूनम (24) की शादी गरौठा के लक्ष्मणपुरा गांव निवासी रविंद्र से 2022 में की थी। परिजनों के मुताबिक रविंद्र अक्सर शराब पीकर पूनम से मारपीट करता था। रोजाना उसे परेशान करता था। तीन माह पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। उसी दिन देवर सुरेंद्र ने भी पूनम पर हाथ उठा दिया। इससे आहत होकर पूनम मायके चली आई। तब से मायके में रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के समझाने-बुझाने के पर मंगलवार को पूनम ससुराल जा रही थी। उसे लेने उसका देवर सुरेंद्र आया था। दोपहर करीब तीन बजे दोनों बाइक से निकले। करीब चार बजे दोनों एरच पुल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है पुल पर दोनों में झगड़ा हो रहा था। देखते ही देखते पूनम ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। मछली पकड़ने वाले मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। जिस जगह वह गिरी वहां पानी नहीं था। करीब सौ फीट ऊंचाई से गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

थाना प्रभारी जेपी पाल भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिवार के लोग भी आ गए।  

विज्ञापन

मौके से भाग निकला देवर
पूनम के नीचे कूदने के बाद देवर सुरेंद्र मौके से भाग निकला। उसने अपने परिवार को लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मोबाइल भी उसने स्विच ऑफ कर लिया। थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक पुलिस उसे तलाश रही है लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला।

चार माह की गर्भवती थी विवाहिता
पूनम की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजनों का कहना है पूनम गर्भवती थी। परिजनों ने पूनम की हत्या का आरोप लगाया। पिता के मुताबिक पूनम देवर सुरेंद्र और पति के बर्ताव से बेहद दुखी थी। पति की मारपीट वह किसी तरह बर्दाश्त कर लेती थी लेकिन, जिस दिन उसके देवर सुरेंद्र ने हाथ छोड़ा, उसका धैर्य खत्म हो गया। वह ससुराल जाना नहीं चाहती थी लेकिन, ससुराल पक्ष के काफी दबाव बनाने के बाद वह आखिरकार राजी हुई। मायके पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed