फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Predatory silence in education building

शिक्षा भवन में पसरा सन्नाटा

Tue, 13 Jun 2017 12:57 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Predatory silence in education building
शिक्षा भवन में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
शिक्षा भवन में सोमवार को सन्नाटा रहा। सभी कार्यालयों के कमरों में ताले लटके रहे। शिक्षा विभाग के कर्मचारी यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने सहारनपुर गए हैं। लिपिकों के न होने के कारण अधिकारियों ने भी कार्यालय में कम ही वक्त गुजारा। अभी चार दिन और ऐसे ही हालात रहेंगे।
सहारनपुर में मंगलवार से यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन शुरू हो रहा है, जो बृहस्पतिवार तक चलेगा। शिक्षा निदेशालय द्वारा अधिवेशन में प्रतिभाग के लिए पांच दिन का अवकाश मंजूर होने के कारण एसोसिएशन के कुछ सदस्य दोपहर में चले, तो कई रात में निकले। इसके चलते शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, डीडीआर, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, एडी बेसिक कार्यालय में अधिकांश लिपिक नजर नहीं आए। इन कार्यालयों में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला मंत्री कृष्ण कांत पटेल ने बताया कि अधिवेशन में भाग लेने के लिए सभी राजकीय इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, शिक्षा भवन कार्यालयों में कार्यरत अधिकांश लिपिक तय समय तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed