फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pre-Monsoon happened

प्री-मानूसन हुआ ‘बे’रस, बढ़ी उमस

Sun, 25 Jun 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pre-Monsoon happened
whether - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

झांसी में बीते मंगलवार को प्री मानसून की दस्तक तो झमाझम बारिश के साथ हुई मगर बाद में ये ‘बे’रस हो गया। आर्द्रता 85 फीसदी पहुंचने की वजह से भीषण उमस बनी हुई है। गर्मी से लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। घरों में कूलर बेअसर साबित हो रहे हैं, सिर्फ एसी से लोगों को राहत मिल रही है।
मौसम विभाग 20 जून से प्री मानसून की आने का पूर्वानुमान लगाया था। हुआ भी यही लेकिन यह सिर्फ एक दिन तक सिमट के रह गया। बीते चार दिनों से प्री मानसून ने कोई हलचल नहीं की है।
विज्ञापन

आमजन, किसान आसमान में टकटकी लगाए बारिश की राह देख रहे हैं, मगर उनके पाले में पानी की बूंदों के बजाए सिर्फ उमस भरी गर्मी आ रही है। शनिवार को तो आर्द्रता 85 फीसदी तक पहुंच जाने से लोग पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 रहा। बीच-बीच में बादल घिरे। इससे सूरज की धूप से तो लोग बच जाए लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। हाल यह रहा कि घरों में कूलर तक ठंडक नहीं पहुंचा पाए। एसी चलाने वालों को ही राहत मिल सकी। मौसम विभाग ने एक-दो दिन बाद प्री मानसून बारिश की संभावना जताई है।

अनुमान
दिन      अधिकतम    न्यूनतम
रविवार     39          28
सोमवार    39          29
मंगलवार   37          26
बुधवार     36          25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed