फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   prdeep ke pach me khde hui advocate

प्रदीप के पक्ष में खड़े हुए अधिवक्ता

Mon, 09 Jul 2018 01:06 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 09 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
prdeep ke pach me khde hui advocate
gyapn, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
थाना प्रेमनगर में कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य पर दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने विवेक कुमार बाजपेयी एडवोकेट के नेतृत्व में डीआईजी से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने बताया कि साजिशन मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी ने घटना की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने डीआईजी सुभाष सिंह को दिए गए ज्ञापन में बताया कि बृहस्पतिवार को थाना प्रेमनगर के राजीव नगर में रहने वाले सुनील साहू की मौत के बाद परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर आक्रोश जताया था। कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य ने थाने पहुंचकर लोगों को समझाकर मामला शांत कराया था, लेकिन पुलिस ने शुक्रवार को उन पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। अधिवक्ताओं ने रिपोर्ट को साजिश करार देते हुए मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में अधिवक्ता संतोष द्विवेदी, मनोज तिवारी, नूर अहमद मंसूरी, मोहम्मद तवरेज मंसूरी, मोहम्मद आफाक खां, सुलेमान अहमद मंसूरी, भानू सहाय के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed