फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Praying for the long life, happiness, and prosperity of one's children.

Jhansi News: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

Thu, 03 Sep 2026 02:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 03 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Praying for the long life, happiness, and prosperity of one's children.
लुहारी। हलषष्ठी (हरछठ) पर्व के अवसर पर कस्बा लुहारी की महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए विधि-विधानपूर्वक व्रत रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं कस्बा स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्रित हुईं और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

महिलाओं ने भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन कर हरछठ व्रत की कथा सुनी। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में महिलाओं ने मधुर संकीर्तन और भजन-कीर्तन किया। भजनों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य कर पर्व का आनंद लिया। धार्मिक वातावरण के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

व्रत के दौरान महिलाओं ने हरछठ माता की कथा का श्रवण कर व्रत के महत्व और धार्मिक मान्यताओं को जाना। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ हरछठ पर्व मनाया। इस अवसर पर विद्या देवी, हरकुंवर, रामवती, पुष्पा देवी, रिंकी, कमला देवी, विमला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed