{"_id":"582616364f1c1b7304b389e8","slug":"pray-that-all-the-troubles-away-mridul-krishna-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कष्टों को दूर करती है प्रार्थना : मृदुल कृष्ण महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कष्टों को दूर करती है प्रार्थना : मृदुल कृष्ण महाराज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
dharm news
- फोटो : demo
विज्ञापन
पारीछा रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को उन्होंने प्रवचन में कहा कि प्रार्थना वह शक्ति है, जो बिना किसी सहारे के किसी भी पल परमात्मा से मिलवा सकती है। उन्होंने कहा कि ध्रुव ने छोटी सी अवस्था में अपने तप के बल पर ध्रुव लोक का निर्माण किया। कथा व्यास ने कहा कि सत्संग और सेवा के माध्यम से भी मानव प्रभु क ी कृपा प्राप्त कर सकता है। सत्संग और सेवा मानव जीवन में अहम हिस्सा है। प्रवचन अवसर पर कथा का पूजन कथा पारीक्षित घनाराम सिंह ने किया और आरती श्याम सुंदर सिंह ने उतारी। इस अवसर पर कालका प्रसाद, वीर सिंह, विशुन सिंह, उदय प्रताप, अजय कुमार, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिव कुमार, अनुराधा सिंह, प्रवीण कुमार, इंद्र प्रताप सिंह, मुकेश गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप, शरद प्रताप, रीतेश सिंह, जय सिंह, शुभम कुमार, हार्दिक सिंह, शौर्य प्रताप, ओम प्रकाश, महेंद्र सिंह, रघुवर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, आत्मा राम, रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन केदार नाथ तिवारी ने किया।