फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pratima was replaced by SP, Lata preference

सपा ने लता की जगह प्रतिमा को दी तरजीह

Tue, 15 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पूंछ वार्ड से विजयी हुईं प्रतिमा यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जिला पंचायत सदस्यों के आंकड़ों के हिसाब से उनका अध्यक्ष बनना तय है।
विज्ञापन


जिला पंचायत में 24 सदस्य हैं। इस बार के चुनाव में सोलह सपा समर्थित, चार बीजेपी व चार बीएसपी समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए थे। सपा समर्थित 16 में से 14 विजयी सदस्यों ने अध्यक्ष पद के टिकट का दावा ठोक रखा था। मगर जिला संगठन ने चर्चा उपरांत दो नामों का पैनल पार्टी नेतृत्व के पास भेजा था।
विज्ञापन


इनमें वार्ड नंबर एक पूंछ सीट से विजयी हुईं प्रतिमा यादव व दूसरी वार्ड नंबर आठ से विजयी हुईं लता रानी कुशवाहा का नाम शामिल था। इनमें प्रतिमा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में प्रदेश सचिव संत सिंह सेरसा के बड़े भाई हरीहर सिंह की पुत्रवधू तथा क्रशर संचालक सुजीत बहादुर सिंह की पत्नी हैं। इसी तरह लता रानी कुशवाहा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं। पार्टी ने सोमवार को प्रतिमा के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित होने से पूर्व जिलाध्यक्ष के परिवार व समर्थकों में जश्न का माहौल है। प्रतिमा को प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संत सिंह सेरसा ने कहा कि संगठन के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए आला कमान उन्हें व उनके परिवार को जो सम्मान दिया है, उनका परिवार हमेशा ऋणी रहेगा। विजयी होने पर क्षेत्र का विकास कर कर वह पार्र्टी को और मजबूत करेंगे।

बीजेपी बैकफुट पर, बीएसपी उतारेगी प्रत्याशी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी उतारने को लेकर बीजेपी बैकफुट पर लग रही है। जबकि बीएसपी ने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत ने कहा कि अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने को लेकर कोई रणनीति नहीं बनी है।


कोई स्थिति बनी तो विचार होगा। बसपा जिलाध्यक्ष आरके अहिरवार ने कहा कि अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी अवश्य लड़ाया जाएगा। चुनाव कौन लड़ेगा? इसकी घोषणा पार्टी अध्यक्ष ही  करेंगी। मालूम हो कि, दोनों ही पार्टियों के चार-चार समर्थित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद पर विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed