फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   prasasnik ekadha ne ca ekadasha ko 3 viket se haraya

प्रशासनिक एकादश ने सीए एकादश को तीन विकेट से हराया

Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
prasasnik ekadha ne ca ekadasha ko 3 viket se haraya
प्रशासन एकादश ने जीत दर्ज की - फोटो : ???? ????
प्रशासनिक एकादश ने सीए एकादश को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रशासन एकादश और सीए एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। प्रशासन एकादश ने सीए एकादश को तीन विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीए एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 121 रन का लक्ष्य रखा। सीए एकादश की ओर से मानस ने 29 रन और विभोर ने 24 रन बनाए। प्रशासन एकादश की ओर से शादाब असलम ने दो विकेट, विकास व राजेश द्विवेदी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम के कप्तान मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा व अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने पारी की शुरूआत की। शादाब असलम पांच रन बनाकर आउट हो गए, जबकि मंडलायुक्त ने 17 रन की पारी खेली। नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। अपर जिलाधिकारी ने 27 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। नगर आयुक्त अवनीश राय और मोहम्मद हसरत ने सुरक्षात्मक पारी खेलते हए 17 वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और सीए एकादश को तीन विकेट से पराजित कर दिया। प्रशासन की टीम से अवनीश राय और मोहम्मद हसरत नाबाद रहे। मैच के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र सुभाष सिंह बघेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed