{"_id":"5e11f0758ebc3e87ad58b1d6","slug":"prahlad-patel-says-anti-national-conspiracy-to-link-caa-with-nrc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी : सीएए को एनआरसी से जोड़ना देश विरोधी षड्यंत्र - प्रहलाद पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : सीएए को एनआरसी से जोड़ना देश विरोधी षड्यंत्र - प्रहलाद पटेल
Sun, 05 Jan 2020 07:49 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 05 Jan 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
prahlad patel
- फोटो : PTI
केंद्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सीएए को एनआरसी से जोड़ना देश विरोधी षड्यंत्र है। दूसरे मुल्कों में रह रहे अल्पसंख्यकों को भारत में सम्मान देने की बात महात्मा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक कर चुके हैं। विपक्षी दल भ्रामक प्रचार कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। हिंसा से सख्ती से निपटा जाना चाहिए और निपटा भी जा रहा है।
शरणार्थियों में ज्यादातर अनुसूचित जाति से
केंद्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक राज्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से आकर भारत में रह रहे ज्यादातर शरणार्थियों में 60-70 फीसदी अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। नये कानून के जरिये उन्हें भी देश में सम्मान के साथ रहने का अधिकार मिलेगा।

Trending Videos
पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री भारत में बन गए थे शरणार्थी
मंत्री ने बताया कि जोगेंद्र नाथ मंडल पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री थे। लेकिन, कुछ समय बाद ही वे इस्तीफा देकर भारत आ गए थे और वे भारत में शरणार्थी की तरह रहे थे। बाद में उनकी मृत्यु भी बतौर शरणार्थी हुई। नागरिकता संशोधन कानून तब यदि अस्तित्व में होता, तो उन्हें ये दंश नहीं झेलना पड़ता।
पर्यटन बढ़ाना सरकार के साथ-साथ जनता की भी जिम्मेदारी
केंद्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन बढ़ाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जनता की भी इसमें बराबर की भागीदारी है। बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुविधाओं के साथ - साथ जब हम अच्छा माहौल देंगे, तो उनकी संख्या खुद ब खुद बढ़ेगी।