फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi News: pragnent women dead for current

Jhansi News: करंट लगने से गर्भवती महिला और बच्ची की मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
सार

हादसा तब हुआ जब महिला हीटर पर खाना बना रही थी। जैसै बर्तन हीटर के स्प्रिंग में चिपक गया था। उसने जैसे ही बर्तन उठाने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गई। वहीं, बच्ची ने महिला को उठाने का प्रयास किया, जिससे उसकी भी करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Jhansi News: pragnent women dead for current
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दतिया के थाना क्षेत्र के थरेट में सोमवार को एक गर्भवती महिला और बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। चार साल की बच्ची को अपने साथ बैठाकर गर्भवती महिला घर में हीटर पर खाना बना रही थी, तभी दोनों करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं घटना के बाद कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


कस्बा थरेट निवासी कृष्णा प्रजापति गांव में ही एक खाद गोदाम पर काम करते हैं। सोमवार की सुबह वह काम पर चले गए। इस दौरान उनकी गर्भवती पत्नी सरोज (25) और बच्ची गुनगुन (4) घर में अकेली थी। सरोज बच्ची को पास में बैठाकर हीटर पर खाना बना रही थी। बर्तन हीटर के स्प्रिंग में चिपक गया। सरोज ने जैसे ही बर्तन उठाने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान बच्ची ने मां को पकड़कर उठाने का प्रयास किया, जिससे उसकी भी करंट लगने से मौत हो गई। दोपहर बाद जब महिला का पति कृष्णा घर खाना खाने आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed