फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pragati Teej Queen, Neha Saawan sundri

प्रगति बनीं तीज क्वीन, नेहा को मिला श्रावण सुंदरी का खिताब

Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pragati Teej Queen, Neha Saawan sundri
प्रगति बनीं तीज क्वीन, नेहा को मिला श्रावण सुंदरी का खिताब
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को महानगर में हरियाली तीज उत्सव को लेकर कई समाजसेवी संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। महिलाओं ने हरे परिधान पहनकर बुंदेली वाद्य यंत्रों पर बुंदेली लोक गीत गाए। राधा कृष्ण के स्वरूप भी धारण किए। इस अवसर पर प्रगति को हरियाली तीज क्वीन चुना गया।

स्थानीय होटल में जेसीआई मानस्विनी के कार्यक्रम में रैंप वॉक का आयोजन हुआ। इसमें प्रगति सेठ को तीज क्वीन चुना गया। जबकि डॉ. प्रीति गुप्ता रनर अप और स्वप्निल मोदी द्वितीय रनरअप रही। अर्चना शर्मा ने राधा कृष्ण के स्वरूप में सभी को चूड़ियां पहनाई। कार्यक्रम में जोन डायरेक्टर गीता गुप्ता, डा. श्वेता यादव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रजनी गुप्ता, अर्पणा द्विवेदी, रीना अग्रवाल, अलका मित्तल, दीपिका वार्ष्णेय, ऊषा सेन, डा. अनुपमा प्रकाश, कल्पना खर्द आदि मौजूद रहीं। लायंस क्लब झांसी रानी के तीज उत्सव में श्रावण सुंदरी का खिताब नेहा मिश्रा को मिला। द्वितीय स्थान पर चित्रा सिंह एवं तृतीय स्थान पर सावित्री कश्यप रही। इस मौके पर रेखा अग्रवाल, सावित्री कश्यप, मृदुला गोस्वामी ने सुहाग की सामग्री बिंदी, चूड़ी, बिछिया, मेहंदी देकर सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा सरला शुक्ला, गुरुमीत सैनी, कविता गुप्ता, संध्या उक्सा, देव प्रिया उक्सा, शशि अग्रवाल व शांति दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed