{"_id":"64b03bea22739eddc9062527","slug":"pradhans-accused-the-in-charge-bdo-of-misbehaving-the-matter-caught-fire-jhansi-news-c-131-1-ltp1001-846-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रधानों ने लगाए प्रभारी बीडीओ पर बदसलूकी करने के आरोप, मामला तूल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रधानों ने लगाए प्रभारी बीडीओ पर बदसलूकी करने के आरोप, मामला तूल पकड़ा
विज्ञापन
प्रधान संघ हुआ एक जुट, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी। प्रधानों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्रधान संध के लामबंद होने से विवाद तूल पकड़ रहा है। प्रधान संघ ने प्रभारी बीडीओ के खिलाफ श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि विकास खंड महरौनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सताबांसा प्रधान जोधन सिंह लोधी के साथ प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने अभद्र व्यवहार करते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया था। जानकारी पर प्रधान संघ एक जुट होकर खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध लामबंद होक आरोपी प्रभारी बीडीओ के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन सौंपने में प्रधान हाकिम सिंह, प्रधान जोधन सिंह, प्रधान प्रकाश पटेल, प्रधान जयहिंद सिंह, प्रधान कमलेश कुशवाहा, प्रधान भरत भौंडेले, प्रधान राजीव निरंजन, प्रधान रूप सिंह, प्रधान काशीराम, प्रधान जयराम सिंह, प्रधान महेश तिवारी, प्रधान अवधेश पटेल, प्रधान सोनू राजा आदि शामिल रहे।