फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Practical will be do with board examination

बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही कराए जाएंगे प्रैक्टिकल

Sun, 27 Dec 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Practical will be do with board examination
झांसी। अब सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के साथ ही प्रैक्टिकल होंगे। दो सप्ताह में सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम जारी होने की संभावना है। वहीं, जनवरी के पहले सप्ताह से सीबीएसई, आईसीएसई के स्कूल पूरी तरह से संचालित करने की तैयारी है। 31 दिसंबर तक परिजनों से सहमति पत्र मांगे गए हैं। जो परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी होंगे, उन्हें ही बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

महामारी के कारण अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को फरवरी तक टाल गया है। केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बीते मंगलवार को ही इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनवरी और फरवरी 2021 में बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी। मार्च की तारीखों के लिए हालात का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद परीक्षाओं की तारीखें जल्द घोषित कर दी जाएंगी। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि दो सप्ताह में सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां जारी हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने यह भी जानकारी दी कि पिछली बार 20 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जबकि इस बार मार्च में परीक्षा होने की पूरी संभावना है। चूंकि, कुछ राज्यों में चुनाव भी हैं। ऐसे में सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की तरफ से चुनाव आयोग से भी चुनाव की संभावित तिथियां मांगी गई हैं। ताकि, परीक्षा और चुनाव की तिथियां एक जैसी न हों।
विज्ञापन

सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि जनवरी, फरवरी में प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं होंगे। वहीं, मार्च में बोर्ड परीक्षाएं होने की संभावना है। ऐसे में प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी इसी के साथ होंगी। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम भी जारी होने की भी उम्मीद है। - गौरव मिश्रा, चेयरमैन, महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्च या अप्रैल में आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं होंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम भी बोर्ड परीक्षाओं के साथ होंगे। जनवरी के पहले सप्ताह से पूरी तरह कक्षाएं संचालित की जाएंगी। छात्रों को स्कूल भेजने के लिए पहले परिजनों की सहमति जरूरी होगी। - नितिन विलियम्स, जोनल को-ऑर्डिनेटर, आईसीएसई बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed