फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prabhavshali agriculture scientist anil

Jhansi News: देश के सौ प्रभावशाली कृषि वैज्ञानिकों में डॉ. अनिल भी

Wed, 21 Dec 2022 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Prabhavshali agriculture scientist anil
झांसी। एडी साइंटिफिक इंडेक्स की ओर से वर्ष 2023 के लिए सबसे प्रभावशाली 100 कृषि वैज्ञानिक की सूची जारी की गई है। सूची में उन वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है, जिन्होंने किसी न किसी तरह से भारत में कृषि शिक्षा एवं शोध में अपना प्रभाव छोड़ा। इस सूची में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. अनिल का कृषि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने 35 वर्षों के कॅरियर में अब तक 250 से ज्यादा शोध पत्रों, 20 पुस्तकों और 11 पेटेंट फाइल कर चुके हैं। 15 से ज्यादा देशों का भ्रमण और 50 से ज्यादा विद्यार्थियों का शोध मार्गदर्शन कर चुके हैं। उन्हें कई राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विश्वविद्यालय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, उत्कृष्ट शोध के लिए तीन बार उत्तराखंड राज्यपाल पुरस्कार, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के सर्वोत्तम शिखक पुरस्कार, बीबी सिंह उत्कृष्ट शोध पुरस्कार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed