फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power supply in Samthar remained disrupted for 24 hours.

Jhansi News: समथर की 24 घंटे ठप रही विद्युतापूर्ति

Mon, 27 Jul 2026 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Power supply in Samthar remained disrupted for 24 hours.
- बिजली न रहने से जलापूर्ति भी रही बाधित
विज्ञापन

- पानी-बिजली रहने से लोगों का रहा हाल बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। कस्बे के 33 केवी विद्युत सब स्टेशन पर शनिवार को ब्रेक डाउन होने से 24 घंटे से अधिक समय तक कस्बा व क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप रही। इससे जलापूर्ति भी प्रभावित बनी रही। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली-पानी व्यवस्था ठप होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
गर्मी के बीच शनिवार शाम को चार बजे 33 केवी विद्युत सब स्टेशन समथर पर ब्रेक डाउन होने से बिजली की सप्लाई ठप हो गई, जो कि रविवार शाम पांच बजे बहाल हो सकी। गर्मी के बीच बिजली की सप्लाई ठप होने से लोग परेशान रहे। सारी रात लोगों ने जागकर बिताई। समथर के 33 केवी सब स्टेशन पर बार- बार ब्रेक डाउन की समस्या बनी हुई है और ब्रेक डाउन होने से फाल्ट खोजने व ठीक करने में पूरा दिन लगा दिया जाता है। बार-बार बिजली सप्लाई ठप होने से आम जनमानस का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे फॉल्ट ठीक किया जा सका, तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली की अनुपलब्धता के कारण कस्बे में जल संस्थान द्वारा की जाने वाली नित्य प्रति पेयजल सप्लाई भी नहीं हो सकी। गर्मी के बीच लोगों ने दूरदराज लगे हैंडपंपो से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, फाल्ट को ठीक करा दिया गया है। बिजली की आपूर्ति सुचारू ढंग से चालू हो गई है। लोड बढ़ाने व उच्च क्षमता मशीन के लिए प्रक्रिया जारी है, शीघ्र स्थायी समाधान करा दिया जाएगा। - शुभम सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed