फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power cut creates problem, 50 thousand population suffers

बिजली फाल्ट ने फिर रुलाया, साढ़े तीन घंटे गुल रहा करंट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
power cut creates problem, 50 thousand population suffers
सूतीमिल सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन का केबल बक्सा रविवार की रात एक बजे उन्नाव गेट रेलवे क्रासिंग के निकट बर्स्ट हो गया। इससे 50 हजार से अधिक साढ़े तीन घंटे तक गर्मी से बेहाल रही। रविवार की रात एक बजे बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सूतीमिल सबस्टेशन आने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा उन्नाव गेट रेलवे क्रासिंग के निकट बर्स्ट हो गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। फाल्ट का पता तीन बजे लग सका। केबल बक्से को दुरुस्त करने का काम सुबह 4.22 बजे पूरा हो सका। इसके बाद ही आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। वहीं, बिजली न आने के कारण 50 हजार से अधिक आबादी के लिए उमस भरी गर्मी में एक- एक पल काटना मुश्किल हो गया। इन क्षेत्रों के लोग रहे परेशान सूती मिल, उनाव गेट सब स्टेशन से अयोध्या पुरी, अंदर-बाहर उनाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्रपुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, फ्रेंड्स कॉलोनी, ऋतुविहार कॉलोनी, अंबावाय, करारी, कांशीराम कॉलोनी व उनाव बालाजी मार्ग पर स्थित 34 गांव के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed