फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power cut amid scorching heat a big problem

उमस भरी गर्मी में तीन हजार घरों का गुल रहा करंट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
power cut amid scorching heat a big problem
नंदनपुरा सबस्टेशन के इनकमर पैनल में आग लगने से शुक्रवार की दोपहर दो घंटे से अधिक समय तक तीन हजार से अधिक घरों की बिजली बंद रही। बिजली न आने से ये परिवार उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। नंदनपुरा सबस्टेशन पर दोपहर तीन बजे फ्लैश ओवर से इनकमर के एक पैनल की वायरिंग में आग लग गई। सबस्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने हंसारी ट्रांसमिशन से बिजली को बंद कराने के बाद अग्निशमन यंत्रों से आग को बुझाया। बाद में फाल्ट को सुधरवाने के लिए टेस्ट डिवीजन के कर्मचारियों को बुलाया। शाम सवा पांच बजे आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। बिजली न आने से नंदनपुरा, आवास विकास व आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे। वहीं, इन दिनों शहरवासी वोल्टेज के कम और ज्यादा होने की समस्या से परेशान चल रहे हैं। कूलर, एसी तक चलना मुश्किल हो रहा है। बिजली उपकरणों के फुंकने का भी डर बना रहता है। जिन घरों में स्टेबलाइजर नहीं लगे हैं, उनके यहां पंखे, कूलर बेहद धीमी चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed