{"_id":"6161ef2e8ebc3e62553ead66","slug":"power-crisis-started-deepening-in-jhansi-cuts-started-in-rural-areas-jhansi-news-jhs2062623197","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में गहराने लगा बिजली संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुई कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में गहराने लगा बिजली संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुई कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोयले की कमी के चलते बिजली उत्पादन में गिरावट होने से संकट गहराने लगा है। इसके चलते बिजली कटौती शुरू हो गई है। शुक्रवार-शनिवार को जिले के ग्रामीण इलाकों में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारी प्लांट से बिजली न मिलने से परेशानी होने की बात कह रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से थर्मल पावर संयंत्रों को पर्याप्त कोयला मिल नहीं पा रहा है, जिससे बिजली उत्पादन में भारी गिरावट आई है। झांसी में पारीछा स्थित थर्मल पावर प्लांट की चार में से दो इकाइयां पिछले छह दिनों से बंद चल रही हैं। यहां 920 की जगह सिर्फ 460 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो पा रहा है। इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ने लगा है। बिजली नहीं मिल पाने से विभाग ने कटौती करनी शुरू कर दी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार-शनिवार रात को रात 10.30 बजे से 2.30 बजे और शाम को साढ़े छह बजे से रात 9.30 बजे तक कटौती की। छह घंटे की बिजली कटौती के चलते लोग गर्मी से परेशान हो गए। इस दौरान लोग रात को चैन से सो भी नहीं सके। जिले के बबीना, गुरसराय, मऊरानीपुर, रानीपुर, बंगरा, गरौठा समेत तमाम इलाकों में रात को बिजली गुल रही।
महानगर में हो रही कटौती
बिजली संकट के चलते विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की बात कह रहा है, लेकिन शहर में भी लगातार कटौती हो रही है। हालांकि विभाग के अफसर महानगर में 24 घंटे आपूर्ति करने की बात कह रहे हैं, लेकिन महानगर के तमाम क्षेत्रों में कई-कई घंटे कटौती हो रही है।
विज्ञापन
दीपावली पर हो सकती है दिक्कत
कोयले की कमी को देखते हुए बढ़ रहा बिजली संकट अगर जल्द दूर न हुआ तो प्रकाश का पर्व दीपावली अंधेरे में मनानी पड़ सकती है। मौजूदा समय में नवरात्र पर भी लगातार हो रही कटौती के चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
पारीछा पहुंची दो रैक
जिले के पारीछा थर्मल पावर प्लांट को शनिवार को कोयले की दो रैक और मिल गईं। मगर अभी दो इकाइयां ही संचालित की जा रही हैं। यहां पर 920 मेगावाट की जगह 460 मेगावाट बिजली का उत्पादन ही हो पा रहा है। जबकि दो यूनिट बंद चल रही हैं। वहीं ललितपुर के बजाज पावर प्लांट को शनिवार को चार रैक कोयला मिल गया। यहां तीन इकाइयां बंद चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक कोयला मिलने से रविवार से दूसरी इकाई शुरू की जा सकती है।
झांसी में 170 मेगावाट की खपत
झांसी। झांसी जनपद में प्रतिदिन 150 से 170 मेगावाट बिजली की खपत होती है। त्योहारी सीजन में ये मांग और भी अधिक बढ़ जाती है। मांग के अनुसार उपलब्धता न होने की वजह से अक्सर दीपावली व अन्य त्योहारों में बिजली विभाग को कटौती करनी पड़ जाती है। जबकि, इस बार तो हाल और भी बेहाल है।
प्लांट से बिजली कम मिलने से कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में करीब छह घंटे कटौती हुई है। जैसे-जैसे बिजली मिलने लगेगी, उसके अनुसार आपूर्ति की जाएगी।
शैलेंद्र कटियार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण