फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power 'change' will start from the six "travel"

सत्ता ‘परिवर्तन’ को छह से शुरू होगी ‘यात्रा’

Fri, 28 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Power 'change' will start from the six "travel"
politics news jhansi - फोटो : demo
 इस दौरान आयोजित सभा को उनके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जल संसाधन मंत्री उमा भारती व उद्योग मंत्री कलराज मिश्र भी संबोधित करेंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा यात्रा प्रभारी व प्रदेश महामंत्री विधायक सलिल विश्नोई ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के पांच करोड़ लोगों तक पार्टी की नीति, केंद्र सरकार के कार्य व सुशासन को पहुंचाना है।  यात्रा सभा में झांसी, ललितपुर व जालौन जनपद के एक लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य बनाया गया है। बैठक में कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गईं, वहीं भीड़ जुटाने के लिए सभी पदाधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अध्यक्षता प्रदीप सरावगी ने की। इस मौके पर सदर विधायक रवि शर्मा, रवींद्र शुक्ला, राजीव सिंह, संतोष सोनी, संजीव श्रृंगीऋषि मौजूद रहे। संचालन रानू देवलिया।
विज्ञापन

इधर, जिले की बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि दो नवंबर को प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल यहां आकर पूरे कार्यक्रम की तैयारी एवं सभी कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में अरिदमन सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, वंदना पाठक, लक्ष्मी राजपूत, जसवंत सिंह सोलंकी, जयदेव पुरोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed