फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Postman will deposit electricity bill

डाकिया जमा करेंगे बिजली का बिल

Wed, 26 Jan 2022 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Postman will deposit electricity bill
झांसी। अब डाकिया आपके घर का बिजली बिल भी जमा करेंगे। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) द्वारा भारत बिल पेमेंट सिस्टम को शुरू किया गया है। डाकिया को घर बुलाने के लिए विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर और एप भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

भारत बिल पेमेंट सिस्टम के तहत नजदीकी डाकघर पर ही बिजली के बिल जमा किया जा सकता है। डाकघर नहीं जाने की स्थिति में डाकिया के माध्यम से घर पर ही बिजली का बिल जमा किया जा सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 155299 के साथ ही मोबाइल एप पोस्ट इंफो को लांच किया गया है। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के साथ ही एप पर सूचना देते ही उसी दिन डाकिया आपके घर आकर बिजली का बिल जमा करेगा। इसके एवज में ग्राहक को कोई भी अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। इसके लिए डाकघर अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता होना आवश्यक नहीं है। प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि डाक विभाग द्वारा भारत बिल पेमेंट सिस्टम शुरू किया है। जिसके माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग घर बैठे ही बिजली के बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed