फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Post office main door closed public upset

डाकघर का मुख्य द्वार बंद होने जनता परेशान

Sun, 02 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Post office main door closed public upset
डाकघर - फोटो : demo
सैन्य क्षेत्र स्थित बडा डाकघर एवं बिजली घर का मुख्य द्वार पॉच दिन से बंद होने के कारण विभाग कर्मचारी एवं आम जनता को परेशानी का सामना करना पड रहा है।                        
विज्ञापन

बबीना के स्टेशन रोड पर सैन्य क्षेत्र के अन्तर्गत डाक घर एवं बिजली विभाग एक ही स्थान पर आगे पीछे बने हुए है जिनके अन्दर जाने को एक मुख्य द्वार स्टेशन रोड पर बना हुआ था जिसको आर्मी के कुछ दिनो से ताला लगाकर बंद कर दिया गया है जिस वजह से आम नागरिको को बिजली के बिल जमा करने एवं डाकघर मे सुविधा को लेकर परेशानियो का सामना करना पड रहा है अन्दर जाने के लिए लम्बे रास्ते से घूमकर मिलेट्री गेट से सरकारी क्वार्टर के बीच मे से होकर जाना पडता है जबकि सेना के अधिकारियो ने इन्ही सरकारी क्वार्टरो के आस पास की घेरा वन्दी रखने को मुख्य द्वार बंद किया है।                        
विज्ञापन

वही जब द्वार बंद होने के विषय मे डाकघर के प्रधान पोस्ट मास्टर राजा राम प्रजापति से पूछा गया तो उन्होने बताया कि सेना के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि के चलते इसे बंद किया गया है सैन्य अधिकारियो को जब लोगो की समस्या के बारे अबगत कराया गया तो उन्होने जल्द ही द्वार को खुलवाने का आश्वासन दिया है।                        
विज्ञापन
विज्ञापन

तो अब बात यह उठती है कि मुख्य द्वार से मात्र बीस कदम की दूरी पर डाकघर एवं बिजली घर बना हुआ है एवं द्वार बंद होने के बाद अब जनता को आर्मी क्षेत्र के अन्दर से घूमकर इन विभागो के दफ्तर तक आना पडता है तो क्या अब सुरक्षा की दृष्टि से यह गलत नही होगा।                        

वही बिजली विभाग के जेई बी के चौधरी ने बताया कि इस समस्या को हल करने के लिए उन्होने एमईएस मे बिजली का बिल जमा कराने को काउन्टर लगवाया हुआ है जहा पर जनता बिजली का बिल जमा कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed